भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। इस संबंध में विभाग द्वारा 21 अगस्त 2026 को आदेश जारी किया गया। आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना पर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
— जारी आदेश के मुताबिक
जारी आदेश के मुताबिक श्रीमती अनुपमा चौहान (आरआर 2006) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत शाजापुर के पद से स्थानांतरित कर अपर कलेक्टर, जिला हरदा पदस्थ किया गया है।
इसी तरह शैलेन्द्र सिंह सोलंकी (आरआर 2007), जो वर्तमान में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सीधी के पद पर पदस्थ हैं, को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत शाजापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मेहताब सिंह गुर्जर (आरआर 2008) का भी तबादला किया गया है। वे वर्तमान में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रीवा के पद पर पदस्थ थे। अब उन्हें उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, खनिज साधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं गणेश कुमार जायसवाल (आरआर 2012), अपर संचालक, जनसंपर्क संचालनालय, भोपाल को स्थानांतरित कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बैतूल पदस्थ किया गया है।
— चार जिलों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बदलाव
इस फेरबदल के बाद शाजापुर, सीधी, रीवा और बैतूल जिले में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है। वहीं अनुपमा चौहान को हरदा में अपर कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि मेहताब सिंह गुर्जर को मंत्रालय में खनिज साधन विभाग में उप सचिव बनाया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश में संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित विभागों, संभागायुक्तों, कलेक्टरों एवं जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।




