MP Police Transfer : मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल !  28 कर्मचारियों के तबादले, डिंडौरी भी शामिल, देखें पूरी लिस्ट…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

भोपाल। पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश द्वारा पुलिस स्थापना बोर्ड की मंजूरी के बाद 28 शासकीय पुलिस कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के अनुसार कर्मचारियों को आगामी आदेश तक उनके नाम के सामने दर्शित नवीन पदस्थापना इकाई में स्थानांतरित किया गया है।

— जारी आदेश के मुताबिक 

जारी सूची में प्रधान आरक्षक, आरक्षक और अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। स्थानांतरण सूची में डिंडौरी जिले को भी शामिल किया गया है। दतिया में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 540 बलवीर सिंह को डिंडौरी पदस्थ किया गया है। वहीं खंडवा से आरक्षक क्रमांक 777 आशीष अजनारे का तबादला मंदसौर किया गया है।

आदेश के मुताबिक अन्य कर्मचारियों को ग्वालियर से इंदौर नगरिया, बालाघाट से सिवनी, सागर से जबलपुर, शाजापुर से देवास, दतिया से पीटीएस इंदौर, ग्वालियर से सिंगरौली, शिवपुरी से राजगढ़, भोपाल नगरिया से टीकमगढ़, छतरपुर से पीटीएस सागर सहित विभिन्न जिलों में नई पदस्थापना दी गई है।

पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि उपरोक्त शासकीय सेवकों के पदोन्नत होने की स्थिति में उन्हें पदोन्नत हुए पदनाम/बैज क्रमांक से मान्य किया जाएगा। साथ ही मध्यप्रदेश शासन की स्थानांतरण नीति के निर्देशानुसार निर्धारित समयावधि में संबंधित कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।

 

आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि कोई कर्मचारी निलंबन में है, उसकी सेवा अवधि पांच वर्ष पूर्ण नहीं हुई है या किसी अन्य आपराधिक प्रकरण में पदस्थापना गृह जिले में की गई है तथा बुनियादी प्रशिक्षण की अनिवार्यता पूरी नहीं हुई है, तो उसे कार्यमुक्त किए बिना पुलिस मुख्यालय को अवगत कराया जाए।

 

डिंडौरी में पदस्थापना पाने वाले बलवीर सिंह की नई जिम्मेदारी अब जिले की पुलिस व्यवस्था में होगी। पुलिस मुख्यालय के इस आदेश के बाद संबंधित कर्मचारियों को जल्द ही नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।

 

‌

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *