MP College Admission 2026: कॉलेज प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों को एक और मौका, 21 से 31 अगस्त तक होगी अतिरिक्त CLC…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

 

भोपाल। मध्यप्रदेश के कॉलेजों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने एक और अवसर दिया है। रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित किए जाने वाले अतिरिक्त कॉलेज लेवल काउंसलिंग (CLC) चरण की अवधि बढ़ा दी गई है।

 

उच्च शिक्षा संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा 20 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार, पहले अतिरिक्त CLC प्रक्रिया 10 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक आयोजित की जानी थी। अब विद्यार्थियों को रिक्त सीटों पर प्रवेश का अतिरिक्त अवसर देने के लिए यह प्रक्रिया 21 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी।

 

विभाग ने प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त अशासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि उपलब्ध रिक्त सीटों पर पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर प्रवेश की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अतिरिक्त CLC चरण के दौरान पूर्व आदेश में निर्धारित अन्य सभी नियम एवं शर्तें यथावत रहेंगी। 31 अगस्त 2026 को निर्धारित समय के बाद प्रवेश मान्य नहीं होगा।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *