Dindori News : कलेक्टर का बड़ा प्रशासनिक फैसला ! जनपद पंचायत डिंडौरी के सीईओ पंकज देवड़ा को मिले पूर्ण वित्तीय अधिकार…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

एफएलआई कोड जनरेट होने के बाद कलेक्टर ने जारी किया आदेश, तत्काल प्रभाव से लागू

डिंडौरी। जनपद पंचायत डिंडौरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) एवं विकासखंड अधिकारी पंकज देवड़ा को अब पूर्ण वित्तीय अधिकार भी सौंप दिए गए हैं। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

जारी आदेश के मुताबिक 

आदेश में उल्लेख है कि कलेक्टर द्वारा 22 जून 2026 को जारी आदेश के तहत पंकज देवड़ा को जनपद पंचायत डिंडौरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का प्रशासनिक प्रभार सौंपा गया था, जबकि वित्तीय अधिकार पूर्ववत बनाए रखे गए थे।

अब पंकज देवड़ा का एफएलआई (FLI) कोड जनरेट हो जाने के बाद उन्हें जनपद पंचायत डिंडौरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के प्रशासनिक प्रभार के साथ-साथ वित्तीय अधिकार भी आगामी आदेश तक प्रदान कर दिए गए हैं। इससे जनपद पंचायत के प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों के संचालन में सुविधा और निर्णय प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है।

 

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश की प्रतिलिपि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, रोजगार गारंटी परिषद, पंचायत राज संचालनालय, संभागीय आयुक्त, जिला पंचायत, जिला कोषालय तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जानकारी एवं पालनार्थ प्रेषित की गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा, जिसके बाद जनपद पंचायत डिंडौरी के वित्तीय कार्यों का संचालन अब सीईओ पंकज देवड़ा के अधिकार क्षेत्र में होगा।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *