MP Police Transfer 2026: मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल, 14 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले ! देखें पूरी लिस्ट…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

भारत निर्वाचन आयोग की अनुमति के बाद पुलिस मुख्यालय ने जारी किए आदेश, कई थाना प्रभारियों और उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारी

 

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय ने रविवार को निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण संबंधी आदेश जारी किए हैं। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली से प्राप्त अनुमति के बाद जारी इस आदेश के तहत कुल 14 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से तबादला किया गया है।

 

जारी आदेश के मुताबिक

 

जारी आदेश के अनुसार दतिया जिले में पदस्थ कई थाना प्रभारियों एवं उपनिरीक्षकों को पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया है, जबकि ग्वालियर, अशोकनगर और भिंड जिलों से अधिकारियों को दतिया जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ किया गया है।

आदेश के अनुसार निरीक्षक केहरी परिहार को थाना प्रभारी अज़ाक, दतिया से पुलिस मुख्यालय भोपाल तथा निरीक्षक मैलीराम उड़के को पुलिस मुख्यालय भोपाल से थाना प्रभारी अज़ाक, दतिया भेजा गया है।

इसी प्रकार उपनिरीक्षक अमित ओसारे, नीरज कुमार, रचना माहौर, अर्चना पाल, भूपेन्द्र सिंह जाट और हरिओम शर्मा को पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है। वहीं भोजराम भगत, कौशलेन्द्र सिंह गुर्जर, राजीव बिश्नेर, बलराम मांडवी, भुवनेश शर्मा तथा हरिकिश बघेल को दतिया जिले के विभिन्न थानों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें तथा कार्यभार ग्रहण करने की सूचना तत्काल पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराएं। यह आदेश पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के अनुमोदन से पुलिस उपमहानिरीक्षक (कार्मिक) रियाज इकबाल द्वारा जारी किया गया है। आदेश क्रमांक 1065/2026, दिनांक 26 जुलाई 2026 को प्रभावी किया गया है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *