Food Department Transfer : खाद्य विभाग में महा फेरबदल ! दो दिन में 50 आपूर्ति अधिकारी बदले, कई जिलों को मिले नए अधिकारी, देखें पूरी लिस्ट…

Rathore Ramshay Mardan
5 Min Read

 

जिला आपूर्ति अधिकारी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी और प्रभारी सहायक आपूर्ति अधिकारियों की बड़ी ट्रांसफर सूची जारी, कई जिलों में बदली प्रशासनिक कमान।

 

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने प्रशासनिक कसावट और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से दो दिनों में बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किए हैं। 13 और 14 जून 2026 को जारी कुल नौ अलग-अलग आदेशों में जिला आपूर्ति अधिकारियों, प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारियों, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों तथा प्रभारी सहायक आपूर्ति अधिकारियों सहित लगभग 50 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। यह हाल के वर्षों में विभाग का सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है।

जारी आदेश के मुताबिक

 

दरअसल 14 जून को जारी आदेशों में जिला एवं प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। धर्मेन्द्र सिंह को सतना से झाबुआ, सुमेश मुंगे अग्रवाल को सीहोर से नर्मदापुरम, नागेश्वर श्रीवास्तव को छिंदवाड़ा से कटनी तथा आशीष तोमर को छतरपुर से ग्वालियर भेजा गया है। वहीं भावना तिवारी को जबलपुर से भोपाल, राजेश जाटव को दतिया से राजगढ़, मंटेलाल सनोडिया को बालाघाट से जबलपुर, वीरेन्द्र सिंह चौहान को खरगोन से रीवा, काव्यबनी धकाते को रतलाम से छतरपुर, सपना सेन को टीकमगढ़ से निवाड़ी, राम नारायण दीक्षित को नरसिंहपुर से अलीराजपुर तथा अनुराग वर्मा को धार से श्योपुर पदस्थ किया गया है।

 

वहीं इसी क्रम में 13 जून को जारी आदेशों में कृष्णपाल सिंह मरावी को डिंडौरी से मंडला, रविकांत बगूर को बालाघाट से कटनी, देवेन्द्र सिंह धौरिया को नरसिंहपुर से सिवनी, राजू कालूतस्कर को रायसेन से सीहोर, मनोज कुमार पुराविया को सिवनी से छिंदवाड़ा, गंगा भिंडे को छिंदवाड़ा से हरदा, सीताराम कोठरे को छतरपुर से खंडवा तथा संत कुमार भलावी को मंडला से बालाघाट स्थानांतरित किया गया है।

इसी के साथ विभाग ने कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों और प्रभारी सहायक आपूर्ति अधिकारियों की भी बड़ी तबादला सूची जारी की है। निवाड़ी की दीक्षा गुप्ता को ग्वालियर, जबलपुर की आभा शर्मा को नरसिंहपुर, झाबुआ के सुरेश कुमार तोमर को धार, सीहोर के दिनेश यादव को भोपाल, सागर के सौरभ यादव को अलीराजपुर, दमोह की प्रिया कोष्ठा को रीवा तथा आगर-मालवा के नारायण सिंह मुकवेल को इंदौर भेजा गया है। इसके अलावा छिंदवाड़ा के आलोक काठी को जबलपुर, बैतूल की ममता सिरसाम को पांढुर्णा, इंदौर के राहुल शर्मा को शाजापुर, कटनी के रविन्द्र कुमार पटेल और जबलपुर के सिद्धार्थ राय को सागर पदस्थ किया गया है।

प्रभारी सहायक आपूर्ति अधिकारियों की सूची में भी व्यापक बदलाव किया गया है। सीहोर के प्रकाश यादव को विदिशा, विदिशा की पिंकी शाक्य को सीहोर, छतरपुर के जितेन्द्र वर्मन को कटनी, इंदौर के शिव सुन्दर व्यास को अलीराजपुर, जबलपुर की सोमा बालसिया को बैतूल, मुरैना के बृजपाल सिंह गुर्जर को श्योपुर तथा देवास के अभिषेक मोर को सागर भेजा गया है। वहीं श्योपुर के सुनील दत्त शर्मा को दतिया, संजीव शर्मा को ग्वालियर, रीवा के सुभाष कुमार द्विवेदी को सागर, भोपाल की हुमा हुजूर को राजगढ़, कटनी के पीयूष शुक्ला को भोपाल, सतना के राजीव पांडे को मैहर तथा शाजापुर के देवेन्द्र प्रताप शर्मा को पन्ना पदस्थ किया गया है।

विभाग ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल अथवा निर्धारित समय-सीमा में वर्तमान पदस्थापना से कार्यमुक्त होकर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान पदस्थापना स्थल पर किसी भी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा तथा अवकाश संबंधी प्रकरण नई पदस्थापना पर उपस्थित होने के बाद ही निपटाए जाएंगे।

खाद्य विभाग में हुए इस व्यापक फेरबदल को आगामी खरीफ सीजन, राशन वितरण व्यवस्था की निगरानी, उपभोक्ता संरक्षण और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विभागीय हलकों में इसे राज्यभर में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति व्यवस्था को अधिक जवाबदेह और प्रभावी बनाने की बड़ी कवायद के रूप में देखा जा रहा है। देखें पूरी लिस्ट

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *