Dindori Breaking News : बिना लाइसेंस बीज बेचने पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, दुकान सील…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

डिंडौरी। जिले में खरीफ वर्ष 2026 की तैयारियों को देखते हुए कृषि विभाग द्वारा खाद, बीज एवं उर्वरकों की उपलब्धता तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं। अनुज्ञप्ति अधिकारी एवं उपसंचालक कृषि संजय दोशी के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय निगरानी दल एवं विकासखंडीय निरीक्षण दल द्वारा छापेमार कार्रवाई की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान कृषि साख सहकारी समिति सक्का एवं अमरपुर का निरीक्षण किया गया। जांच में पाई गई अनियमितताओं पर संबंधित संस्थाओं को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई की गई।

इसी क्रम में अमरपुर विकासखंड के ग्राम सक्का स्थित निजी प्रतिष्ठान अबिंका ट्रेडर्स का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान पाया गया कि प्रतिष्ठान द्वारा बिना वैध लाइसेंस के बीजों का विक्रय किया जा रहा था। कृषि विभाग की टीम ने मौके पर उपलब्ध बीजों को जब्त कर लिया और नियमानुसार कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया।

कार्रवाई के दौरान अनुविभागीय कृषि अधिकारी कृष्ण कुमार चौहान, कृषि विकास अधिकारी श्रीमती अर्चना गोहिया, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एम.सी. बछेल एवं कृषि विस्तार अधिकारी समीक्षा पाठक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों की रक्षा एवं गुणवत्तायुक्त कृषि आदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *