Dindori News : खाद लेने के लिए अब जरूरी होगा ई-टोकन, डिंडौरी में लागू हुई नई डिजिटल व्यवस्था,जरूर पढ़ें…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

खाद के लिए नहीं लगानी होगी लंबी कतार, ई-टोकन से मिलेगा सीधा लाभ

 

डिंडौरी। खरीफ सीजन में किसानों को समय पर एवं पारदर्शी तरीके से उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने ई-टोकन आधारित उर्वरक वितरण व्यवस्था लागू कर दी है। अब जिले में किसानों को खाद प्राप्त करने के लिए पहले ऑनलाइन ई-टोकन बुक करना अनिवार्य होगा। बिना ई-टोकन के किसी भी किसान को उर्वरक का वितरण नहीं किया जाएगा।

 

कृषि विभाग के अनुसार शासन के निर्देशों के तहत उर्वरक वितरण प्रणाली को डिजिटल एवं पारदर्शी बनाया जा रहा है, जिससे किसानों को लंबी कतारों में लगने और अनावश्यक परेशानियों से राहत मिलेगी। किसान ई-विकास पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन ई-टोकन प्राप्त कर निर्धारित तिथि एवं समय पर उर्वरक केंद्र से खाद ले सकेंगे।

 

विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी फार्मर आईडी एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ पोर्टल पर पंजीयन कराएं। जिन किसानों की फार्मर आईडी अभी तक नहीं बनी है, वे संबंधित विभाग से संपर्क कर शीघ्र आईडी बनवाएं। सिकमी एवं बटाईदार किसानों को भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पंजीयन कर ई-टोकन प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

 

कृषि अधिकारियों ने बताया कि जिले की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों और अधिकृत उर्वरक विक्रेताओं के माध्यम से किसानों को नई व्यवस्था की जानकारी दी जा रही है। किसानों से समय रहते ई-टोकन बुक करने की अपील की गई है, ताकि खरीफ सीजन में उर्वरक वितरण व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके और किसी भी किसान को खाद की कमी का सामना न करना पड़े।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *