डिंडौरी। सामान्य वनमण्डल डिंडौरी के अंतर्गत वन परिक्षेत्र दक्षिण समनापुर में वन विभाग ने अवैध सागौन चिरान लकड़ी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों से लकड़ी जब्त की है।
वनमण्डलाधिकारी भारती ठाकरे एवं उप वनमण्डल अधिकारी गाड़ासरई सुरेन्द्र सिंह जाटव के निर्देशन तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी रेवा सिंह परस्ते के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार 25 मई 2026 को सुबह गश्ती के दौरान बीट अजगर अंतर्गत वन ग्राम लमोटा में दो स्थानों पर छापा मारकर अवैध सागौन चिरान लकड़ी पकड़ी गई।
वन विभाग ने भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 एवं 52 के तहत जब्ती की कार्रवाई की है। कार्रवाई में वनरक्षक इन्द्रसिंह पट्टा, प्रेमवती मरावी, पवन कुमार यादव, वाहन चालक राकेश कुमार टेकाम, सुरक्षा श्रमिक शुभम कुमार पट्टा, दादूलाल मरकाम एवं वन सुरक्षा समिति लमोटा के अध्यक्ष विष्णु सिंह का विशेष योगदान रहा।
वन विभाग द्वारा जिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई, उनमें बसोरी सिंह उर्फ गंगाराम वाटिया एवं गलीराम पिता गरहु सिंह निवासी ग्राम लमोटा, विकासखंड समनापुर जिला डिंडौरी शामिल हैं। वन विभाग ने मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी होने की जानकारी दी है।




