भोपाल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मध्यप्रदेश द्वारा संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से सात जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की गई है। यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल की सहमति से किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा द्वारा जारी आदेश के तहत की गई हैं।
जारी सूची के अनुसार टीकमगढ़ जिले में ज्ञानेन्द्र सिंह, दमोह में महाराज सिंह, राजगढ़ में सतीश बैस, उमरिया में राकेश द्विवेदी, धार में रविन्द्र पाटीदार, कटनी में तीरथ पटेल और आगर जिले में दिनेश परमार को भाजपा किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
प्रदेश कार्यालय से जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि संगठनात्मक मजबूती एवं किसानों से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां की गई हैं। नियुक्ति आदेश 17 मई 2026 को जारी किया गया। राजनीतिक एवं संगठनात्मक हलकों में इन नियुक्तियों को आगामी गतिविधियों और किसान मोर्चा के विस्तार की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

