Dindori News : प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना की समीक्षा बैठक आयोजित, ग्रामीण हितग्राहियों तक समय पर लाभ पहुंचाने के निर्देश….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

 

डिंडौरी । कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष डिंडौरी में प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विभागीय समन्वय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने योजना अंतर्गत संचालित गतिविधियों एवं अब तक की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की।

 

बैठक के दौरान योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाने, विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी कार्ययोजना को प्रभावी रूप से लागू करने पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र हितग्राही योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

 

बैठक में दिव्यांशु चौधरी, संजय जोशी, आर.पी.एस. नायक, रविशंकर, अभिलाषा चौरसिया, एच.पी. शुक्ला, चन्द्रभान सैयाम, आर.के. चंदेल, अर्पणा पाण्डेय एवं अशोक द्विवेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अधिकारियों ने क्षेत्रीय स्तर पर संचालित योजनाओं की प्रगति से अवगत कराते हुए आवश्यक सुझाव भी प्रस्तुत किए। बैठक के अंत में योजनाओं के बेहतर संचालन एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकाधिक लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *