Suspended Patwari Reinstated : निलंबित पटवारी बहाल, कलेक्टर ने चेतावनी देकर किया पुनः पदस्थ….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। जिला प्रशासन डिंडौरी द्वारा निलंबित पटवारी को पुनः सेवा में बहाल किए जाने का आदेश जारी किया गया है। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा जारी आदेश के अनुसार सूची शाखा पटवारी हल्का नंबर 53 ग्राम पौड़ी माल, राजस्व निरीक्षक मंडल नेवसा तहसील डिंडौरी में पदस्थ सुशी शारदा परते को निलंबन से बहाल कर दिया गया है।

 

जानकारी के अनुसार पूर्व में मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत कार्य में लापरवाही के आरोप में पटवारी को निलंबित किया गया था। बाद में तहसीलदार डिंडौरी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन एवं आगामी कार्यों को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने सहानुभूतिपूर्वक विचार कर बहाली का निर्णय लिया।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित पटवारी को भविष्य के लिए चेतावनी जारी करते हुए पुनः मूल पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। निलंबन अवधि को नियमानुसार सेवाकाल माना जाएगा। कलेक्टर कार्यालय से जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *