MP UCC News : समान नागरिक संहिता से जुड़े कार्यों के लिए अधिकारियों की पदस्थापना, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) से जुड़े अध्ययन एवं परीक्षण कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार मंत्रालय में पदस्थ कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है और आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।

 

जारी आदेश में कहा गया है कि विधि एवं विधायी कार्य विभाग के आदेश के तहत राज्य में समान नागरिक संहिता से संबंधित अध्ययन एवं परीक्षण के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसी कार्य को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए मंत्रालय स्तर पर अधिकारियों की तैनाती की गई है।

आदेश के मुताबिक वीरेन्द्र कुमार राठौर, सहायक ग्रेड-3, सामान्य प्रशासन विभाग शाखा-13 से सामान्य प्रशासन विभाग शाखा-1 में पदस्थ किए गए हैं। इसी प्रकार निश्छल मिश्रा, सहायक ग्रेड-3, खेल एवं युवा कल्याण विभाग और नितिन मिश्रा, सहायक ग्रेड-3, सामान्य प्रशासन विभाग (सीएम हेल्पलाइन) को भी सामान्य प्रशासन विभाग शाखा-1 में समान नागरिक संहिता से संबंधित कार्यों के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

इसके अलावा सुरेंद्र धाकड़, स्टेनोटाइपिस्ट, उप सचिव धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग को अपर सचिव अजय कटेसरिया के अधीन सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थ किया गया है। शासन ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि आदेश जारी होने के तीन कार्य दिवस के भीतर संबंधित कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से कार्यमुक्त किया जाए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि समय पर कार्यभार ग्रहण नहीं करने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश उप सचिव (स्थापना) शैलेंद्र कुमार हनोतिया द्वारा जारी किया गया है। देखें आदेश

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *