Dindori News : अस्पताल, कॉलेज और बायपास कार्यों की एसडीएम ने ली क्लास, समय पर पूरा करने के निर्देश….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

शहपुरा में निर्माण कार्यों का एसडीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिया जोर

 

डिंडौरी। अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शहपुरा ऐश्वर्या वर्मा ने क्षेत्र में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और तय समयसीमा में पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।

 

एसडीएम ने सबसे पहले एनएच बायपास शहपुरा पर जारी निर्माण कार्य एवं जेएसजेबी के निर्माणाधीन स्ट्रक्चर का निरीक्षण किया। इस दौरान तहसीलदार एवं एसडीओ एनएच भी उपस्थित रहे। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

इसके पश्चात एसडीएम वर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शहपुरा में बन रहे नवीन 20 बिस्तरीय अस्पताल भवन का निरीक्षण किया। मौके पर तहसीलदार, स्वास्थ्य विभाग के उपयंत्री एवं एसडीओ पीआईयू मौजूद रहे। एसडीएम ने अस्पताल निर्माण में तेजी लाने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा।

 

इसी क्रम में मॉडल कॉलेज शहपुरा के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया गया। साथ ही डिग्री कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन 100 सीटर छात्रावास का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।एसडीएम वर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाएं और गुणवत्ता मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *