डिंडौरी। उत्कृष्ट विद्यालय समनापुर के छात्र गोकुलसिंह राठौर ने माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा घोषित 12वीं (हायर सेकेंडरी) परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 460 अंक (92%) प्राप्त किए हैं। उनके इस उत्कृष्ट परिणाम से विद्यालय सहित क्षेत्र में खुशी की लहर है।
बता दें कि गोकुलसिंह राठौर, पिता गीत सिंह राठौर एवं माता मीरा बाई के पुत्र हैं। उन्होंने विभिन्न विषयों में बेहतरीन अंक प्राप्त किए। हिंदी में 90, आईटी/आईटीईएस में 85, एग्रीकल्चर से संबंधित विषयों में 94, 95 और 96 अंक हासिल कर उन्होंने अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया। अधिकांश विषयों में उन्हें डिस्टिंक्शन प्राप्त हुई है।
अंग्रेजी विषय में 54 अंक प्राप्त करते हुए उन्होंने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। गोकुलसिंह की इस सफलता पर विद्यालय के शिक्षकों, परिजनों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी इस उपलब्धि ने अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का कार्य किया है।

