Tehsildar Charge Change : डिंडौरी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल ! नायब तहसीलदारों के प्रभार बदले, आदेश जारी..देखिए पूरी लिस्ट…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

 

 

एक आदेश से बदली तस्वीर: डिंडौरी में तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के प्रभार बदले

 

डिंडौरी। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर द्वारा नायब तहसीलदारों एवं सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख के प्रभार में बदलाव किया गया है। यह आदेश 31 मार्च 2026 को जारी किया गया, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

जारी आदेश के मुताबिक 

कलेक्टर कार्यालय डिंडौरी के द्वारा रामप्रसाद मार्को, नायब तहसीलदार को तहसीलदार डिंडौरी से स्थानांतरित कर तहसीलदार शहपुरा (सम्पूर्ण प्रभार) सौंपा गया है। वहीं शशांक शेंडे, नायब तहसीलदार को वृत्त शहपुर से हटाकर तहसीलदार डिंडौरी (सम्पूर्ण प्रभार) दिया गया है।

इसके अलावा सुन्दर लाल यादव, प्रभारी सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख को तहसीलदार शहपुरा से हटाकर नायब तहसीलदार, वृत्त शहपुर में पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले में राजस्व कार्यों की गति तेज करने और व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। देखें आदेश….

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *