Teacher Transfer : MP में शिक्षकों और अधिकारियों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 50 से अधिक कर्मचारियों का स्थानांतरण, आदेश जारी…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन, जनजातीय कार्य विभाग ने 27 फरवरी 2026 को राज्यभर के शिक्षकों और अधिकारियों का प्रशासनिक स्थानांतरण आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार 50 से अधिक शिक्षक, अधीक्षक छात्रावास और सहायक आयुक्त के विकल्प पर नियुक्त कर्मचारी प्रशासनिक आधार पर नए पदों पर अस्थायी रूप से तैनात किए गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह स्थानांतरण शिक्षा सत्र समाप्ति के बाद 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा। इसका मतलब है कि शिक्षक और अधिकारी वर्तमान कार्यस्थल पर शिक्षा सत्र समाप्त करेंगे और उसके बाद ही नवीन पद पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।

 

 

स्थानांतरण में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक गणित, विज्ञान, अंग्रेजी सहित अन्य विषयों में कार्यरत शामिल हैं। इसके अलावा प्राथमिक शिक्षक, अनुसूचित जाति और जनजाति छात्रावास के अधीक्षक और अधीक्षिका, साथ ही सहायक आयुक्त और जिला संयोजक के विकल्प पर नियुक्त कर्मचारी भी शामिल हैं। प्रमुख स्थानांतरणों में श्रीमती द्रोपदी वर्मा का जिला धार से शहडोल हाईस्कूल दादर, जयसिंहनगर स्थानांतरण, डॉ. अजली जैन का जिला नर्मदापुरम से ज्ञानोदय विद्यालय हुरावली, ग्वालियर स्थानांतरण और श्रीमती दीपमाला गुप्ता का शासकीय प्राथमिक विद्यालय श्योपुर से माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर इंदौर स्थानांतरण शामिल हैं। इसके अलावा श्रीमती नेहा दबे का पोस्ट मेट्रिक जनजाति कन्या छात्रावास, जबलपुर से सहायक आयुक्त, बैतूल के विकल्प पर स्थानांतरण किया गया है।

 

इस आदेश का पालन मध्यप्रदेश शासन की स्थानांतरण नीति 2025 के कंडिका 9.7 के तहत किया गया है। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित कलेक्टर, सहायक आयुक्त, जिला संयोजक और शिक्षकों को भेजी गई है। प्रशासन का उद्देश्य शिक्षकों और अधिकारियों के कार्यस्थल संतुलन को बनाए रखना और जिला तथा ब्लॉक स्तर पर शिक्षा और छात्रावास व्यवस्थाओं में सुधार करना है। देखें पूरी लिस्ट…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *