मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में कलेक्टर नेहा मारव्या के निर्देशन में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में हाल ही में मुड़की, नेवसा रोड और सागरटोला क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान सवारी वाहनों की सीट क्षमता, फिटनेस, परमिट, रोड सेफ्टी एवं अन्य दस्तावेजों की वैधता की बारीकी से जांच की गई। सुरक्षा मानकों का पालन न करने वाले वाहनों पर ₹22,000 की चालानी कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में जिला परिवहन अधिकारी सुरेन्द्र सिंह गौतम सहित आरटीओ स्टाफ सक्रिय रूप से शामिल रहा। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़े और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
