— सहायक यंत्री, उपयंत्री एवं विद्युत-यांत्रिक शाखा के अधिकारी शामिल।
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग (PWD) ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और स्थानांतरण नीति 2026 के तहत बड़े पैमाने पर इंजीनियरिंग अधिकारियों के तबादले किए हैं। विभाग द्वारा जारी अलग-अलग आदेशों में सहायक यंत्री (सिविल), उपयंत्री (सिविल), विद्युत एवं यांत्रिक शाखा के अधिकारियों सहित विभिन्न संवर्गों के 100 से अधिक अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर नई पदस्थापना दी गई है।
— जारी आदेश के मुताबिक
जारी आदेशों के अनुसार कई अधिकारियों को संभागीय, उपसंभागीय तथा मंडलीय कार्यालयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कुछ अधिकारियों को प्रभारी कार्यपालन यंत्री, प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी तथा प्रभारी अधीक्षण यंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर पदस्थ किया गया है। तबादलों में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सागर, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, शहडोल, दमोह, शिवपुरी, उज्जैन, विदिशा, सिंगरौली, गुना और अन्य जिलों के अधिकारी शामिल हैं।
लोक निर्माण विभाग के उप सचिव राजेश शाह द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे तथा संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग का मानना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों के क्रियान्वयन में तेजी आएगी तथा विभागीय कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी बनेगी। इन तबादलों को विभाग में वर्ष 2026 की सबसे बड़ी प्रशासनिक कवायदों में से एक माना जा रहा है, जिससे प्रदेशभर में लोक निर्माण विभाग की कार्य व्यवस्था पर व्यापक असर पड़ने की संभावना है। देखें पूरी लिस्ट…

