— प्रदेशभर से नेताओं को मिली जिम्मेदारी, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने केश कला शिल्पी प्रकोष्ठ की नई प्रबंध समिति का गठन कर दिया है। यह नियुक्तियाँ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश एवं संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले की सहमति से की गई हैं। प्रस्ताव प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू श्रीवास द्वारा प्रस्तुत किया गया था, जिसे अनुमोदित कर नई टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई।
— जारी पत्र के मुताबिक
जारी सूची के अनुसार प्रकोष्ठ में उपाध्यक्ष, महामंत्री, संगठन मंत्री, सचिव एवं सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर सहित कुल 60 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। उपाध्यक्ष पद पर विदिशा, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर, धार, मुरैना, देवास, मंदसौर, शिवपुरी समेत विभिन्न जिलों से नेताओं को शामिल किया गया है। वहीं महामंत्री पद पर भिंड, भोपाल, देवास, गुना, धार, दमोह, नीमच, ग्वालियर सहित कई जिलों के प्रतिनिधियों को मौका दिया गया है। संगठन मंत्री के रूप में आगर जिले से लखन सेन की नियुक्ति की गई है।
इसके अलावा बड़ी संख्या में सचिव पद पर भी प्रदेशभर से कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है, जिनमें इंदौर, उज्जैन, सागर, रतलाम, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, उमरिया, धार, खरगोन सहित कई जिलों के नाम शामिल हैं। अशोकनगर से अंशुल सेन को सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से जल्द प्रांतीय बैठक आयोजित कर संगठन की भावी कार्ययोजना तैयार करने और कांग्रेस संगठन को मजबूती देने का आह्वान किया है। देखें पूरी लिस्ट…


