Politics News : मध्यप्रदेश BJP युवा मोर्चा में नई नियुक्तियों का ऐलान, 19 जिलों के अध्यक्ष-महामंत्रियों की सूची जारी ! डिंडौरी में सत्यम मानिकपुरी बने जिला अध्यक्ष…

Rathore Ramshay Mardan
3 Min Read

श्याम टेलर ने जारी किया संगठनात्मक आदेश, डिंडौरी में सत्यम मानिकपुरी को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी; कई जिलों में नए चेहरों को मौका

भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा, मध्यप्रदेश में संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की गई है। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने 29 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी कर प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिला अध्यक्षों और जिला महामंत्रियों के नाम घोषित किए हैं। ये नियुक्तियां भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से की गई हैं।

जारी सूची में जबलपुर नगर, भिण्ड, श्योपुर, सागर, निवाड़ी, मैहर, उमरिया, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, इंदौर ग्रामीण, धार नगर, नीमच, सिवनी, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, रायसेन, अनूपपुर और मंदसौर के नाम शामिल हैं। संगठनात्मक नियुक्तियों के जरिए युवा मोर्चा की जिला इकाइयों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इन जिलों में घोषित हुए जिला अध्यक्ष

जारी आदेश के अनुसार, जबलपुर नगर में रविन्द्र तिवारी, भिण्ड में अभिषेक मिश्रा, श्योपुर में ईश्वर जाट, निवाड़ी में संदेश नायक, मैहर में दिलीप पटेल, उमरिया में आशुतोष तिवारी, डिंडौरी में सत्यम मानिकपुरी, मंडला में उत्कर्ष यादव और बालाघाट में अमन गांधी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसी तरह इंदौर ग्रामीण में अजय पंवार, धार नगर में तरुण सिसौदिया, नीमच में रोहित रघुवंशी, सिवनी में रवि पाटीदार, नर्मदापुरम में कुलदीप रघुवंशी, रायसेन में प्रतीक द्विवेदी, अनूपपुर में अटल ब्यौहार और मंदसौर में मनोहर चौहान को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

सागर जिले के लिए जसवंत राठौर को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। छिंदवाड़ा जिले के आदेश में अंकित ठाकुर और कुबेर सूर्यवंशी के नाम जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री के रूप में दर्ज हैं।

जिला महामंत्रियों की भी घोषणा

जिला महामंत्री पद के लिए श्योपुर में अभिषेक जांगिड़, निवाड़ी में निरेन्द्र दागी, मैहर में प्रिंस शर्मा, इंदौर ग्रामीण में प्रबल जायसवाल, धार नगर में विजेन्द्र जाट, सिवनी में योगेश शिवहरे, नर्मदापुरम में रूपेन्द्र साहू, रायसेन में राजेन्द्र मीणा, अनूपपुर में आशुतोष तिवारी और मंदसौर में अनिल पाटीदार के नाम घोषित किए गए हैं। भिण्ड में शिवांकर भदौरिया को जिला महामंत्री बनाया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर द्वारा जारी आदेश की प्रतिलिपि भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों सहित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और संबंधित संगठनात्मक पदाधिकारियों को भेजी गई है।

इन नियुक्तियों के बाद संबंधित जिलों में युवा मोर्चा की संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों के संचालन की जिम्मेदारी नवनियुक्त पदाधिकारियों पर होगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *