Politics News : भाजपा अजजा मोर्चा में गौतम प्रसाद पेंद्रौ को मिली करंजिया मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

 

डिंडौरी। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा, जिला डिंडौरी की मंडल अध्यक्षों की घोषणा में करंजिया मंडल से गौतम प्रसाद पेंद्रौ को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। 17 अक्टूबर 2026 को जारी सूची के अनुसार, पेंद्रौ को करंजिया मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह घोषणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम के निर्देशानुसार, जिला संगठन प्रभारी कमल प्रताप सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम की सहमति से की गई है। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संदीप सिंह तेकाम द्वारा जारी सूची में जिले के 10 मंडलों के अध्यक्षों के नाम शामिल हैं।

गौतम प्रसाद पेंद्रौ करंजिया विकासखंड के ग्राम रामनगर के निवासी हैं। उन्हें मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद अब क्षेत्र में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने और पार्टी की गतिविधियों को मजबूत करने की जिम्मेदारी निभानी होगी। जिले में संगठन विस्तार के तहत की गई इस नियुक्ति को करंजिया मंडल में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *