— भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति घोषित, 31 सदस्यों की नियुक्ति
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा, मध्यप्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति का गठन किया गया है। दरअसल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम ने संगठनात्मक नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं।
— संगठन के द्वारा जारी सूची मुताबिक
जारी सूची के अनुसार प्रदेशभर से 31 कार्यकर्ताओं को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। नियुक्त कार्यसमिति सदस्यों में हरदा से संजय शाह, पांढुर्णा से मोरेश्वर मर्सकोले, छिंदवाड़ा से गुरु प्रसाद धुर्वे, श्योपुर से तुषाण पाल बारिया, खरगोन से सुभाष पंवार, उमरिया से राजेन्द्र कोल, झाबुआ से बहादुर हटीला व अजमेर भूरिया, सिवनी से दिनेश कवरेती, नर्मदापुरम से बबलू उईके, मंडला से संजय कुशराम, नीमच से पवन भील, बड़वानी से मनोहर सिंह अवास्या, धार ग्रामीण से रेवतीरमन राजोखेड़ी, झाबुआ से रामपाल चौहान, अलीराजपुर से विशाल रावत, खरगोन से अमित पंवार, छिंदवाड़ा से दिनेश अगरिया व विक्रम अहाके, गुना से कल सिंह पटेलिया, डिंडौरी से जय सिंह मरावी व प्रीतम मरावी, दमोह से अनीता सिंह, अनूपपुर से प्रतिभा सिंह, श्योपुर से गुड्डी आदिवासी, उमरिया से ज्ञानवती सिंह, सिंगरौली से प्रेमवती खैरवार, विदिशा से विनोद कंगाली, सीहोर से देवी सिंह धुर्वे तथा सिवनी से रविन्द्र परते को शामिल किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि नई कार्यसमिति संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करेगी तथा अनुसूचित जनजाति समाज से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाने का कार्य करेगी। उन्होंने अपेक्षा जताई कि सभी कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। नियुक्ति आदेश की प्रतिलिपि भाजपा के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित समस्त जिलाध्यक्षों को भेजी गई है।


