Politics News : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, 30 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी…

Rathore Ramshay Mardan
3 Min Read

मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बुरहानपुर जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुभानसिंह (सुभाष) चौहान द्वारा जारी सूची में कुल 30 पदाधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं। कार्यकारिणी गठन को लेकर संगठन में नई सक्रियता देखने को मिल सकती है।

जारी पत्र के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी क्षितिज भट्ट तथा जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज माने की सहमति एवं निर्देशानुसार जिला कार्यकारिणी घोषित की गई है।

नई कार्यकारिणी में गौराबाई दरबार, रामकली बाई किसान धाणे, नामदेव सालवे, ज्ञानसिंह सोलंकी और भीमसिंह पटेल को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अशोक पटेल और निन्दू सिंह सोलंकी को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा विनिता छन्नू मासरे, गिनू बाई जगदीश बारस्के, जितेंद्र अलावे, सुनील चौहान और धरमसिंह बारस्के को मंत्री बनाया गया है। शेरसिंह चौहान को कोषाध्यक्ष तथा सुभाष मसाने को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।

संगठन की ओर से जारी सूची में कार्यालय मंत्री, कार्यालय सह मंत्री, नीति एवं शोध प्रभारी, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी, प्रशिक्षण प्रभारी, शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार प्रभारी और लाभार्थी प्रकोष्ठ से जुड़े पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं।

दूसरी सूची में हीराराम मुझाल्दे को मीडिया प्रभारी, कमलेश मावस्कर को मीडिया सह प्रभारी, भोला अमरे को सोशल मीडिया प्रभारी, अमर सिंह मोरे को सोशल मीडिया सह प्रभारी, विजय बामनिया को प्रशिक्षण प्रभारी तथा विश्वाम पाटील को प्रशिक्षण सह प्रभारी बनाया गया है।

वहीं पवन बड़ोले को शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार प्रभारी, मांगीलाल पटेल को प्रचार-प्रसार सह प्रभारी, मोहन नार्वे को लाभार्थी प्रमुख और राजू डावर को लाभार्थी सह-प्रमुख बनाया गया है। प्रेम बोरेकर को ‘मन की बात’ प्रभारी तथा अर्जुन पदनाम को ‘मन की बात’ सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुभानसिंह चौहान और भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज माने के हस्ताक्षर से जारी सूची में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की अपेक्षा की गई है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *