Politics News : भाजपा महिला मोर्चा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 20 जिलों में नई जिलाध्यक्षों की नियुक्ति….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

महिला मोर्चा को मिला नया नेतृत्व, प्रदेशभर में जिलाध्यक्षों की घोषणा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मध्यप्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष एड. अश्विनी परांजपे राजवाड़े ने संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा करते हुए प्रदेश के विभिन्न जिलों में महिला मोर्चा जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से की गई हैं।

जारी पत्र के मुताबिक 

जारी आदेश के अनुसार महिला मोर्चा को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की गतिविधियों को गति देने, महिला कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की अपेक्षा की गई है।

 

जारी सूची में डॉ. करुणा सक्सेना (ग्वालियर), नेहा कुलश्रेष्ठ (श्योपुर), रजनी ओझा (गुना), शैलजा लवांगीकर (शिवपुरी), लखन सुरेन्द्र यादव (अशोकनगर), मीना राहांगडाले (बालाघाट), ललिता वर्मा (छिंदवाड़ा), सपना सरावगी (कटनी), आत्मिका सिंह (जबलपुर महानगर), नीलम चतुर्वेदी (शहडोल), पार्वती राठौर (अनूपपुर), नम्रता यादव (उमरिया), जगदंबा सोनी (सीधी), सावित्री बत्रा (बुरहानपुर), शिखा अग्रवाल (बड़वानी), शीला पटेल (खरगोन), मेघा दुबे (सागर), वर्षा रैकवार (दमोह), साक्षी सकलेचा (आगर) तथा मनोरमा सोलंकी (देवास) को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

भाजपा महिला मोर्चा ने आशा व्यक्त की है कि सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संगठन की विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए महिला सशक्तिकरण और संगठन विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *