Politics News : भाजपा का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: दिव्यांगजन कल्याण प्रकोष्ठ में 14 प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

भाजपा में बड़ी जिम्मेदारियां बांटी गईं! जानिए किन 14 नेताओं को मिला बड़ा पद?

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के दिव्यांगजन कल्याण प्रकोष्ठ, मध्यप्रदेश में संगठनात्मक विस्तार करते हुए प्रदेश स्तर पर नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। प्रदेश संयोजक संदीप रजक द्वारा 5 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से विभिन्न पदों पर 14 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

जारी पत्र के मुताबिक 

जारी सूची के अनुसार बृजकिशोर शर्मा, आशीष चंदेल, सुदामा विश्वकर्मा, समीर दीक्षित, अरविंद कुमार बाथम, पर्वतराय घोटे, राजाराम शिवहरे, अजय सिंह कुशवाह एवं ललित चावला को प्रदेश सह संयोजक बनाया गया है।

 

वहीं विजय राजपूत को प्रदेश कार्यालय मंत्री, अनुराग रावत को प्रदेश सह कार्यालय मंत्री, चंद्र सिंह मालवीय को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी, मोनिका तिवारी को प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी तथा रवि मालवीय को शासन की योजना प्रचार-प्रसार प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

प्रदेश संयोजक संदीप रजक ने बताया कि संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां की गई हैं। उन्होंने संकेत दिया कि शेष पदाधिकारियों की सूची भी शीघ्र जारी की जाएगी। आदेश की प्रतिलिपि भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित संबंधित अधिकारियों को भी प्रेषित की गई है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *