भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा, मध्यप्रदेश के 12 जिलों में जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री की संगठनात्मक नियुक्तियां घोषित की गई हैं। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने 20 अगस्त 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया।
— जारी पत्र के अनुसार
जारी सूची के अनुसार ग्वालियर ग्रामीण में जिला अध्यक्ष शिवराज यादव तथा जिला महामंत्री मनोज गुर्जर को बनाया गया है। मंदसौर में जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह और जिला महामंत्री विकास तिवारी नियुक्त किए गए हैं।
इसी तरह सतना में जिला अध्यक्ष यश यादव और जिला महामंत्री शुभम परिहार, कटनी में जिला अध्यक्ष पारस जैन और जिला महामंत्री देवांश श्रीवास्तव को जिम्मेदारी दी गई है।
पांढुर्णा में विवेक गायकवाड़ को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। भोपाल ग्रामीण में वीरेंद्र सिंह राजपूत को जिला अध्यक्ष तथा धार ग्रामीण में उज्जवल सोलंकी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
बुरहानपुर में जिला अध्यक्ष भरत रावल और जिला महामंत्री अमित बालकुड़े, जबकि देवास में जिला अध्यक्ष रजत पाल सिंह और जिला महामंत्री मोहित जाट को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विदिशा में जिला अध्यक्ष अनुज मित्तल तथा जिला महामंत्री रितेश सिंह राजपूत, उज्जैन ग्रामीण में जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह तथा जिला महामंत्री राहुल धाकड़ और शाजापुर में जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन मंडलोई को नियुक्त किया गया है।
भाजयुमो की इन नियुक्तियों को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और युवा मोर्चे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नियुक्तियां भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व की सहमति से की गई हैं।

