Police Promotion : MP पुलिस में बड़ा प्रमोशन! 150 निरीक्षक बने DSP, नई पोस्टिंग भी जारी….

Rathore Ramshay Mardan
3 Min Read

 

गृह विभाग ने जारी किया आदेश, निरीक्षक से पदोन्नत अधिकारियों की नवीन पदस्थापना भी तय

भोपाल । मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने पुलिस विभाग में बड़ा पदोन्नति आदेश जारी करते हुए निरीक्षक/समकक्ष संवर्ग के कुल 150 अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक (उप पुलिस अधीक्षक समकक्ष संवर्ग) के पद पर पदोन्नत किया है। पदोन्नति के साथ ही अधिकारियों की नवीन पदस्थापनाएं भी निर्धारित की गई हैं।

— जारी आदेश के मुताबिक

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक (जिला बल), निरीक्षक (विशेष शाखा) और निरीक्षक (अंगुली चिन्ह) संवर्ग के अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारी आगामी आदेश तक सूची में दर्शाए गए नवीन पद एवं स्थान पर पदस्थ रहेंगे।

जारी सूची में जिला पुलिस बल से पदोन्नत अधिकारियों को अलग-अलग जिलों और पुलिस इकाइयों में जिम्मेदारी दी गई है। इनमें अमर सिंह सिकरवार को उप पुलिस अधीक्षक, अजाक शिवपुरी, श्याम चन्द्र शर्मा को उप पुलिस अधीक्षक, अजाक आगर मालवा, अनिमेष कुमार द्विवेदी को उप पुलिस अधीक्षक, अजाक कटनी, राजेश कुमार सिन्हा को उप पुलिस अधीक्षक, अजाक रायसेन तथा अन्य अधिकारियों की पदस्थापना शामिल है।

इसी क्रम में कुछ अधिकारियों को महिला सुरक्षा, पुलिस मुख्यालय, अजाक, पीटीएस, पीएमयू और अन्य पुलिस इकाइयों में उप पुलिस अधीक्षक के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूची में अधिकारी नलिन बुधोलिया को उप पुलिस अधीक्षक अजाक रतलाम, कविन्द्र सिंह चौहान को उप पुलिस अधीक्षक अजाक मुरैना, मोहित कुमार सक्सेना को उप पुलिस अधीक्षक अजाक सतना तथा अभय प्रताप सिंह को उप पुलिस अधीक्षक पीटीएस सागर पदस्थ किया गया है।

विशेष शाखा और अंगुली चिन्ह संवर्ग के अधिकारी भी पदोन्नत

आदेश के अगले हिस्से में निरीक्षक (विशेष शाखा) से पदोन्नत उप पुलिस अधीक्षकों की पदस्थापना की गई है। वहीं अंतिम क्रमांक पर निरीक्षक (अंगुली चिन्ह) से पदोन्नत दिनेश सिंह राठी को उप पुलिस अधीक्षक अंगुली चिन्ह, जबलपुर जोन पदस्थ किया गया है।

गृह विभाग के आदेश पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार यह पदोन्नति आदेश जारी किया गया है। आदेश पर अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, गृह विभाग अरुण मलावी के डिजिटल हस्ताक्षर दर्ज हैं।

 

150 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

 

पदोन्नति के बाद अधिकारियों को अलग-अलग जिलों एवं पुलिस इकाइयों में उप पुलिस अधीक्षक के रूप में नई जिम्मेदारियां मिलने से संबंधित क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर इसका असर देखने को मिलेगा। आदेश के अनुसार पदोन्नत अधिकारी अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *