डिंडौरी। सोमवार को नवागत अपर कलेक्टर जे.पी. यादव ने औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। 2014 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी यादव इससे पूर्व मंडला जिले में पदस्थ रहे हैं।
पदभार ग्रहण करने के बाद यादव ने प्रशासनिक कार्यों की प्राथमिकताओं पर चर्चा करते हुए कहा कि वे जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने जिले के विकास कार्यों को गति देने और शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर देने की बात कही। यादव ने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन जनता के साथ सतत संवाद बनाए रखते हुए पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगा।
