MP Police Bharti 2025 : मध्यप्रदेश में निकली 7500 पुलिस आरक्षक भर्ती, 30 अक्टूबर से होगी परीक्षा…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस मुख्यालय, गृह विभाग (पुलिस) के अंतर्गत 7500 पुलिस आरक्षक पदों पर सीधी भर्ती के लिए चयन परीक्षा-2025 का विज्ञापन जारी कर दिया है। यह विज्ञापन 14 सितंबर 2025 को प्रकाशित किया गया।

परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन-पत्र 15 सितंबर से 29 सितंबर 2025 तक भरे जा सकेंगे। उम्मीदवार मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 30 अक्टूबर 2025 से प्रदेश के 11 शहरों— भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रीवा, रतलाम, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन में किया जाएगा।

मंडल द्वारा परीक्षा की नियमपुस्तिका 13 सितंबर को ही वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। आवेदकों से अपेक्षा की गई है कि वे नियमपुस्तिका का अध्ययन कर, उसमें दिए गए प्रावधानों के अनुसार अपना आवेदन पत्र भरें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *