MP POLICE BAND BHARTI 2026 : एमपी पुलिस में 679 आरक्षक (बैंड) पदों पर भर्ती, 5 से 19 अप्रैल तक आवेदन….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

 

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा वर्ष 2026 के लिए आरक्षक (बैंड) के 679 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती विशेष रूप से पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है, जिससे पुलिस बैंड में योग्य युवाओं को अवसर मिल सके।

 

जारी सूचना के अनुसार इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 05 अप्रैल 2026 से 19 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी, जिसके लिए उम्मीदवारों को निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

 

भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता, चयन प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक निर्देश मध्यप्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट mppolice.gov.in पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले सभी नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। यह भर्ती प्रदेश के उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो संगीत के क्षेत्र में दक्षता रखते हैं और पुलिस विभाग में सेवा देना चाहते हैं।

 

सोर्स:—मध्यप्रदेश पुलिस आधिकारिक वेबसाइट / एमपी ऑनलाइन पोर्टल

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *