भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले संबंधी आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से चार अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। यह आदेश 23 मई 2026 को भोपाल से जारी हुआ।
जारी सूची के अनुसार वंदना मेहरा अट्टूट, जो वर्तमान में सामान्य प्रशासन विभाग (पूल) में उप सचिव पद पर पदस्थ थीं, उन्हें पर्यटन विभाग में उप सचिव के साथ-साथ निवेश संवर्धन बोर्ड के संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इसी तरह सुश्री रंजना पाटने, जो खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में उप सचिव थीं, उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग (पूल) में उप सचिव बनाया गया है।
राजेश कुमार गुप्ता, जो संस्कृति एवं पर्यटन विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत थे, अब राज्य शिष्टाचार अधिकारी, मध्यप्रदेश भोपाल बनाए गए हैं। साथ ही उन्हें संस्कृति विभाग में उप सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
वहीं सुश्री शिशली जैन, जो सामान्य प्रशासन विभाग में अवर सचिव ‘कार्मिक’ के पद पर थीं, उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग पूल में अवर सचिव पद पर पदस्थ किया गया है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव एस.के. सेंद्रे द्वारा जारी किया गया है।

