भोपाल। म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड, भोपाल द्वारा जिला उत्कृष्ट/मॉडल स्कूल एवं श्रमोदय आवासीय विद्यालय की प्रवेश चयन परीक्षा 08 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं।
गौरतलब यह कि बोर्ड द्वारा जानकारी दी गई कि सभी परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.mpsos.nic.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। विद्यार्थी वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

शिक्षा बोर्ड ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से अनुरोध किया है कि प्रवेश पत्र जारी होने की सूचना विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए समाचार पत्रों में निःशुल्क विज्ञप्ति तथा अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि किसी भी छात्र को परीक्षा में सम्मिलित होने में परेशानी न हो।
यह आदेश संचालक द्वारा अनुमोदित किया गया है तथा सहायक संचालक राम वैद्य द्वारा जारी किया गया। वहीं प्रतिलिपि सूचना हेतु आयुक्त लोक शिक्षण, जिला कलेक्टर, संभागीय संयुक्त संचालक तथा संबंधित प्राचार्यों को भी भेजी गई है।


