Mp Education Update : 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 2026 में 17 प्राचार्य होंगे सेवानिवृत्त, देखें प्राचार्यों की रिटायरमेंट सूची…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

मध्य प्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026 में अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने वाले प्राचार्य हाईस्कूल संवर्ग के अधिकारियों को सेवानिवृत्त करने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 12 दिसंबर 2025 को मंत्रालय, भोपाल से जारी हुआ है।

— जारी आदेश के मुताबिक 

मध्य प्रदेश सिविल सेवा (पेंशन) नियम 1976 के प्रावधानों के तहत जारी इस आदेश के अनुसार कुल 17 प्राचार्यों को 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर उनके निर्धारित तिथि से सेवानिवृत्त किया जाएगा। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी प्रदेश के खरगौन, धार, मंडला, शहडोल, नर्मदापुरम, श्योपुर, डिंडौरी, बैतूल, छिंदवाड़ा, झाबुआ एवं बड़वानी जिलों में पदस्थ हैं।

                            —विभाग द्वारा जारी आदेश

जारी सूची में अजय कुमार धुले (खरगौन), सुनीलकुमार ओसतवाल, कल्पना भार्गव व रंजना जाधव (धार), एच.एस. परते व श्री विजय कुमार दुबे (मंडला), प्रीति सहाय (शहडोल), जयनारायण यादव (नर्मदापुरम), बी.एल. धाकड़ (श्योपुर), प्रभुदयाल पटेल (डिंडौरी), मधु कुमार माकोडे (बैतूल), के.के. बिलासपुरिया (छिंदवाड़ा), ओकारसिंह मैड़ा (झाबुआ) सहित अन्य प्राचार्य शामिल हैं।

                           — विभाग द्वारा जारी आदेश
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *