Mp Education Update : कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षा की समय-सारणी जारी, 20 से 28 फरवरी 2026 तक होंगे इम्तिहान…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र, भोपाल द्वारा सत्र 2025-26 में कक्षा 5वीं एवं 8वीं की वार्षिक परीक्षाओं के आयोजन को लेकर समय-सारणी जारी कर दी गई है। यह परीक्षा प्रदेश की समस्त शासकीय, मान्यता प्राप्त अशासकीय, अनुदान प्राप्त शालाओं तथा डाइस कोड प्राप्त मदरसों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाएगी।

राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी आदेश के अनुसार कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षा 20 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षाएं दोपहर 2.00 बजे से 4.30 बजे की अवधि में संपन्न होंगी। परीक्षा का आयोजन निर्धारित समय-सारणी के अनुसार किया जाएगा, जिसे परिशिष्ट-1 एवं परिशिष्ट-2 के रूप में संलग्न किया गया है।

 

 

यह आदेश शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत समग्र रिसल्ला अभियान के तहत जारी किया गया है। परीक्षा आयोजन से संबंधित दिशा-निर्देश पूर्व में जारी पत्रों के क्रम में दिए गए हैं, ताकि प्रदेशभर में एकरूपता के साथ मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी की जा सके।

राज्य शिक्षा केन्द्र के संचालक हरजिंदर सिंह द्वारा जारी इस आदेश की प्रतिलिपि प्रदेश के समस्त कलेक्टरों, जिला पंचायत सीईओ, जिला शिक्षा अधिकारियों, आदिवासी विकास विभाग, लोक शिक्षण संचालनालय, मदरसा बोर्ड सहित संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को भेजी गई है। साथ ही आदेश को एजुकेशन पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए हैं। वहीं परीक्षा की समय-सारणी जारी होने से विद्यार्थियों, अभिभावकों और विद्यालयों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *