MP Board 10th Result 2026 : डिंडौरी की बेटी मालती पाराशर बनी प्रदेश टॉपर, 10वीं में 490 अंक लेकर टॉप-10 में दर्ज कराया नाम….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

सीमित संसाधन, बड़ी सफलता | किसान की बेटी मालती बनी प्रदेश टॉपर

डिंडौरी। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा घोषित कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में डिंडौरी जिले की होनहार छात्रा कुमारी मालती पाराशर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की प्रावीण्य सूची (टॉप-10) में 10वां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। संदीपनी हाई स्कूल, खुड़िया की छात्रा मालती ने 500 में से 490 अंक हासिल कर यह बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है।

 

 

कुमारी मालती पाराशर एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। उनके पिता श्री दशरथ सिंह पाराशर खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

 

 

मालती की इस उपलब्धि पर जिला कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस सफलता के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है और ग्रामीणों ने भी मालती की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है। मालती ने यह साबित कर दिया है कि मजबूत इच्छाशक्ति, निरंतर मेहनत और परिवार के सहयोग से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *