Illegal Mineral Transportation : डिंडौरी में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, गिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

— कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, गाड़ासरई थाने में रखा गया वाहन

डिंडौरी। जिले में अवैध खनिज परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है।

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के बाद जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को गाड़ासरई थाने में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। प्रशासन द्वारा जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए संबंधित विभागों के माध्यम से कार्रवाई की जा रही है।

अवैध खनिज परिवहन के मामलों में प्रशासन की इस कार्रवाई को खनिज नियमों के पालन और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *