IFS Transfer 2026 : MP वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल ! 2023 बैच के 13 प्रशिक्षु IFS अधिकारियों की उप वनमंडल अधिकारी पद पर पदस्थापना…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

राज्य शासन ने जारी किए आदेश, प्रशिक्षण अवधि के लिए विभिन्न वनमंडलों में मिली नई जिम्मेदारियां

 

भोपाल । मध्यप्रदेश शासन के वन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) 2023 बैच के 13 प्रशिक्षु अधिकारियों की “उप वनमंडल अधिकारी (SDO Forest)” पद पर अस्थायी पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। यह पदस्थापनाएं आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से लागू रहेंगी।

 

जारी आदेश के मुताबिक 

 

वन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को उनके वर्तमान प्रशिक्षण वनमंडलों से स्थानांतरित कर प्रदेश के विभिन्न वनमंडलों में उप वनमंडल अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस प्रशासनिक निर्णय का उद्देश्य अधिकारियों को क्षेत्रीय स्तर पर व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना और वन प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाना है।

 

जारी सूची में अजय गुप्ता, आकाश साहू, आकाशपुरी गोस्वामी, चंचल पवार, हरसिमरन सिंह चीमा, जसवंत सिंह मीणा, जय प्रकाश, जितेंद्र कुमार, कन्हैया कुमार, कार्तिकेय भट्ट, कृतिका जायसवाल, रमेश चंद मीणा तथा विशाल कुमार सुरेश होसमानी सहित कुल 13 प्रशिक्षु भारतीय वन सेवा अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

 

इन अधिकारियों को खंडवा, जबलपुर, निवास, पाण्डुर्णा, रीवा, राजेन्द्रग्राम, उत्तर सागर, आमला, चिचोली, पश्चिम कटनी, सीहोर, बैतूल और उत्तर हरदा सहित विभिन्न उप वनमंडलों में पदस्थ किया गया है। वन विभाग के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) द्वारा जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *