— जेल, राजस्व, नगरीय विकास, खनिज और ऊर्जा विभाग में बड़े बदलाव, भोपाल-रीवा को मिले नए संभागायुक्त
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 29 अधिकारियों के तबादले एवं नई पदस्थापनाएं की हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में कई प्रमुख विभागों के प्रमुख सचिव, सचिव, आयुक्त और संभागायुक्त बदले गए हैं। सरकार ने प्रशासनिक कार्यों में गति और बेहतर समन्वय के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है।
जारी आदेश के अनुसार, मुकेश चंद्र गुप्ता को प्रमुख सचिव, जेल विभाग तथा राजस्व मंडल ग्वालियर के सदस्य का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं डॉ. ई. रमेश कुमार को प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग और राहत आयुक्त एवं पुनर्वास आयुक्त बनाया गया है।
विवेक कुमार पोरवाल को प्रमुख सचिव, खनिज साधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। संजीव सिंह को सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, बाबू सिंह जामोद को सचिव, नगरीय विकास एवं आवास विभाग तथा दीपक सिंह को आयुक्त-सह-पंजीयक, सहकारी संस्थाएं नियुक्त किया गया है।
आदेश में कमवीर शर्मा को भोपाल संभाग का आयुक्त और शैलेंद्र सिंह को रीवा संभाग का आयुक्त बनाया गया है। वहीं अमित तोमर को ऊर्जा विकास निगम का प्रबंध संचालक एवं नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, वित्त, जनजातीय कार्य, सहकारिता, ऊर्जा, खनिज, नगरीय विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति जैसे महत्वपूर्ण विभागों में भी व्यापक बदलाव किए हैं। कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिए गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियों से मुक्त किया गया है।
आदेश के अनुसार, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के.सी. गुप्ता को कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार, जबकि अनिरुद्ध मुखर्जी को पर्यावरण विभाग, पर्यावरण आयुक्त एवं एप्को महानिदेशक का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। मुख्य सचिव अनुराग जैन के हस्ताक्षर से जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। देखें पूरी सूची…



