Grand Tiranga Yatra in Dindori : भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर में वृहद तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यह यात्रा प्रदेशाध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल व प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के निर्देश, जिला प्रभारी गिरीश द्विवेदी के मार्गदर्शन और जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम की उपस्थिति में मण्डल अध्यक्ष आशीष वैश्य के नेतृत्व में निकाली गई।

यात्रा का शुभारंभ जिला भाजपा कार्यालय से हुआ, जो मुख्य मार्ग, कॉलेज तिराहा, रानी अवंतीबाई बस स्टैंड होते हुए मण्डला स्टैंड तक पहुंची और पुनः जिला भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई।

जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, जो हमारे गौरव, बलिदान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। मण्डल अध्यक्ष आशीष वैश्य ने तिरंगे को देश की आन-बान-शान बताया।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत, पूर्व विधायक दुलीचंद उरैती, वरिष्ठ नेता कृष्णा सिंह परमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *