EHRMS Report Out : डिंडौरी जिले के शिक्षकों ने दिखाई जिम्मेदारी — 81% उपस्थिति के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। मध्यप्रदेश सरकार के जनजातीय कार्य विभाग, भोपाल द्वारा 7 नवंबर 2025 को जारी Ehrms पोर्टल के नवीन आंकड़ों में डिंडौरी जिले ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। जारी रिपोर्ट के अनुसार नरसिंहपुर जिले की उपस्थिति 98%, कटनी 85% और डिंडौरी जिले की 81% दर्ज की गई है। इस प्रकार डिंडौरी ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

गौरतलब यह है कि जिले के शिक्षकों की नियमित उपस्थिति यह दर्शाती है कि वे अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदार, निष्ठावान और शासन के निर्देशों के प्रति सजग हैं। शालेय समय प्रातः 10:30 से शाम 4:30 तक शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज की जा रही है, जिससे अनुशासन और कार्यसंस्कृति में सुधार स्पष्ट झलकता है।

जानकारों के अनुसार, लगभग 19% शिक्षक ऐसे हैं जो अभी भी लापरवाही बरत रहे हैं और समय पर विद्यालय नहीं पहुंच रहे। शासन ने ऐसे शिक्षकों के प्रति सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए हैं — नवंबर माह के वेतन से कटौती और निलंबन की कार्यवाही की संभावना जताई गई है। जिले के शिक्षकों ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि वे अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्य भावना में किसी से पीछे नहीं हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में डिंडौरी की शिक्षकीय उपस्थिति 100 प्रतिशत के लक्ष्य को भी छू सकती है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *