Education Update: डिंडौरी में 150 से अधिक शिक्षकों की वेतन कटौती का खतरा! जानिए कारण और सूची में कौन-कौन शामिल…?

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

पूर्व बीईओ और प्राचार्य भी सूची में, करंजिया शिक्षा विभाग ने दी सख्त चेतावनी

डिंडौरी। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, करंजिया ने जिले के सभी शिक्षकों और अधिकारियों को ई-अटेंडेंस (c-Hrms पोर्टल के माध्यम से) दर्ज करने के लिए कड़ा निर्देश जारी किया है। निरीक्षण में पता चला कि कई शिक्षक और अधिकारी ई-अटेंडेंस नहीं लगा रहे हैं, जिससे अनुशासनहीनता सामने आई है।

सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग, के पत्र और दिनांक 20.11.2025 के वीसी में दिए निर्देशों के आधार पर, यह सुनिश्चित किया गया है कि ई-अटेंडेंस शत-प्रतिशत दर्ज हो। जिन कर्मचारियों ने अनुपालन नहीं किया, उनके एक दिन का वेतन काटा जाएगा और यह सेवा पुस्तिका में दर्ज किया जाएगा।

विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के द्वारा जारी पत्र के मुताबिक 150 से अधिक शिक्षकों की सूची तैयार की गई है, जिसमें पूर्व बीईओ और कई प्राचार्य शामिल हैं। यदि सूची में शामिल किसी कर्मचारी ने आवश्यक जवाब नहीं दिया, तो आयुक्त एवं सहायक आयुक्त के आदेशानुसार उनके वेतन में कटौती की जाएगी और यह कार्रवाई सेवा पुस्तिका में स्थायी रूप से दर्ज की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ई-अटेंडेंस न लगाने की जिम्मेदारी सीधे उस कर्मचारी की होगी। सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे समय पर और पूरी तरह से ई-अटेंडेंस दर्ज करें।

Oplus_131072
Oplus_131072

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *