— मीडिया में लगातार उठे सवालों और यातायात अव्यवस्था की सुर्खियों के बाद डिण्डौरी पुलिस प्रशासन हरकत में, एसपी ने बदल दिया यातायात पर्यवेक्षण का पूरा जिम्मा
डिंडौरी। विगत दिनों डिंडौरी जिले में यातायात व्यवस्था को लेकर तमाम मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार खबरें प्रकाशित होती रही हैं, जिनमें शहर की अव्यवस्थित यातायात स्थिति को लेकर सवाल खड़े किए गए। इन खबरों में विशेष रूप से यातायात थाना प्रभारी सुभाष ऊईके की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे थे, जिससे मामला सुर्खियों में बना हुआ था।
इसी पृष्ठभूमि में पुलिस अधीक्षक जिला डिंडौरी (म.प्र.) श्रीमती वाहनी सिंह द्वारा वर्ष 2026 के अंतर्गत कार्य वितरण आदेश जारी करते हुए विवेक कुमार गौतम, अनु. अधि. पु. बजाग को यातायात डिण्डौरी के पर्यवेक्षण का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि वे अपने अनुभाग बजाग के कार्यों के साथ-साथ यातायात डिंडौरी के कार्यों का सतत पर्यवेक्षण करेंगे।
इसके साथ ही निरीक्षक संतोष धुर्वे, रक्षित केंद्र डिण्डौरी को सहायतार्थ नियुक्त किया गया है, जो सौंपे गए दायित्वों का विधिवत निर्वहन करेंगे। यह आदेश दिनांक 23 फरवरी 2026 को जारी किया गया है। आदेश की प्रतिलिपि समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी प्रभारियों एवं संबंधित शाखाओं को सूचनार्थ एवं पालनार्थ भेजी गई है। माना जा रहा है कि हालिया मीडिया रिपोर्ट्स और जनचर्चा के बीच लिया गया यह निर्णय जिले की यातायात व्यवस्था को अधिक प्रभावी, अनुशासित एवं नियंत्रित करने की दिशा में एक अहम प्रशासनिक कदम है।
देखें जारी आदेश…

