Dindori Record : 49 हजार से ज्यादा महिलाओं की एक दिन में जांच, डिंडौरी ने रचा इतिहास — इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

 

डिंडौरी। मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले ने जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिला प्रशासन डिंडौरी को एक ही दिन में सर्वाधिक महिलाओं की हीमोग्लोबिन जांच कराने के लिए India Book of Records में स्थान मिला है। 19 जनवरी 2026 को “सुगढ़ टूरी–आज स्वास्थ्य, कल सशक्त” अभियान के तहत जिले में कुल 49,036 महिलाओं की हीमोग्लोबिन स्क्रीनिंग की गई। यह विशेष पहल “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” सहित विभिन्न सहयोगी कार्यक्रमों के माध्यम से संचालित की गई।

 

अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य की समय पर जांच, एनीमिया की पहचान और उनके दीर्घकालिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था।नजिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्थानीय टीमों के समन्वय से यह व्यापक अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया गया। एक ही दिन में इतने बड़े पैमाने पर जांच कर जिले ने न केवल रिकॉर्ड बनाया, बल्कि महिला स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी साबित की है।

 

India Book of Records द्वारा इस उपलब्धि को आधिकारिक रूप से मान्यता प्रदान की गई है, जिसे जनस्वास्थ्य और सामुदायिक सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर माना जा रहा है। डिंडौरी जिले की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रशासनिक अमले, स्वास्थ्यकर्मियों और जिलेवासियों को हार्दिक बधाई। यह पहल निश्चित रूप से महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य और सशक्त भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *