Dindori News : जनपद पंचायतों में एक बार फिर प्रशासनिक प्रभारों में फेरबदल — कलेक्टर ने जारी किया नया आदेश…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। जिला कलेक्टर कार्यालय डिंडौरी द्वारा शनिवार 11 अक्टूबर 2025 को नया आदेश जारी किया गया जिसमें जनपद पंचायतों के प्रशासनिक एवं वित्तीय प्रभारों में आंशिक संशोधन किया गया है यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश क्रमांक क्र/जिपं/स्था/638/2025 के तहत पूर्व आदेश क्रमांक 6357 दिनांक 29 सितंबर 2025 में संशोधन करते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, डिप्टी कलेक्टर परिवीक्षाधीन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं

जारी आदेश के मुताबिक 

नए आदेश के अनुसार जनपद पंचायत शहपुरा का प्रशासनिक प्रभार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ऐश्वर्य वर्मा को और वित्तीय प्रभार मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रमोद कुमार ओझा को सौंपा गया है। वहीं जनपद पंचायत मेंहदवानी और डिंडौरी का प्रशासनिक एवं वित्तीय प्रभार दोनों ही प्रमोद कुमार ओझा को दिया गया है। अमरपुर और समनापुर जनपद पंचायत का प्रशासनिक और वित्तीय प्रभार लोकेश नारनोरे को सौंपा गया है। करंजिया जनपद का प्रशासनिक प्रभार डिप्टी कलेक्टर परिवीक्षाधीन अक्षय डिगरसे को और वित्तीय प्रभार लोकेश नारनोरे को दिया गया है जबकि बजाग जनपद पंचायत का प्रशासनिक एवं वित्तीय प्रभार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रामबाबू देवांगन को सौंपा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू रहेगा और आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा। कलेक्टर, जिला डिंडौरी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह प्रभार व्यवस्था प्रशासनिक कार्यों की सुचारुता और योजनाओं के प्रभावी संचालन के उद्देश्य किया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *