Dindori News : शहपुरा जनपद पंचायत ! अध्यक्ष प्रियंका आर्मो के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 8 अक्टूबर को होगा मतदान….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। जनपद पंचायत शहपुरा में अध्यक्ष प्रियंका आर्मो के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। कलेक्टर के निर्देशानुसार इस प्रस्ताव पर 8 अक्टूबर 2025 को मतदान कराया जाएगा।

पंचायत सदस्यों के एक समूह ने अध्यक्ष के कार्य संचालन और नीतिगत निर्णयों को लेकर असंतोष जताते हुए यह प्रस्ताव प्रस्तुत किया था। निर्धारित तिथि को जनपद पंचायत शहपुरा के सभाकक्ष में विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी निर्वाचित सदस्य भाग लेंगे।

मतदान गुप्त मतदान प्रणाली के माध्यम से संपन्न होगा, जिसके बाद मतगणना कर परिणाम की घोषणा की जाएगी। इस घटनाक्रम को लेकर शहपुरा जनपद पंचायत क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। अध्यक्ष समर्थक और विरोधी दोनों ही पक्ष पूरा रणनीतिक तैयारी कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *