Dindori News : धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई संत शिरोमणि सेन महाराज की 726वीं जयंती…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। जिले में 14 अप्रैल 2026 को संत शिरोमणि सेन महाराज की 726वीं जयंती पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। सेन समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए और संत शिरोमणि सेनाचार्य महाराज जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

 

बता दें कि कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद उपस्थित लोगों ने संत सेन महाराज के जीवन, उनके त्याग, सेवा और समाज सुधार के कार्यों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि संत शिरोमणि सेन महाराज ने समाज में समानता, सेवा और भाईचारे का संदेश दिया, जो आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने समाज के लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का आह्वान किया।

 

 

इस अवसर पर सेन समाज के पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष इंद्रेश श्रीवास, उपाध्यक्ष लीला उसराठे, सचिव राजेंद्र श्रीवास, कोषाध्यक्ष नर्मदा श्रीवास, सह सचिव लक्ष्मी श्रीवास एवं जिला मीडिया प्रभारी महेंद्र श्रीवास प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा सेन समिति के सदस्य अरुण श्रीवास, उमाकांत श्रीवास, पवन उसराठे, दिनेश श्रीवास, नर्मद उसराठे, मुन्ना उसराठे और अंशुल श्रीवास सहित अन्य समाजजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

 

कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं ने मिलकर सामाजिक एकता, शिक्षा और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही समाज के विकास और जागरूकता के लिए सामूहिक प्रयास करने की बात कही गई। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने संत शिरोमणि सेन महाराज के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *