Dindori News : करंजिया की कुर्सी पर आया नया तूफ़ान ! राजू सिंह उद्दे ने 7-5 से जीती अध्यक्ष की गद्दी, विकास की उम्मीदें जागीं..

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

छोटी जीत, बड़ा असर ! राजू सिंह उद्दे बने अध्यक्ष—जनपद पंचायत में अब सबकी निगाहें उन्हीं पर 

 

डिंडौरी। जनपद पंचायत करंजिया में अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा समर्थित राजू सिंह उद्दे ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने कड़े मुकाबले में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एकता मरकाम को 7-5 मतों से पराजित किया। निर्वाचन प्रक्रिया मध्यप्रदेश पंचायत (उप सरपंच, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष निर्वाचन) नियम, 1995 के नियम 17 के तहत पूरी विधिवत संपन्न कराई गई। पीठासीन अधिकारी रामबाबू देवांगन ने मतगणना के बाद परिणाम की आधिकारिक घोषणा करते हुए राजू सिंह उद्दे को निर्वाचित घोषित किया और उन्हें प्रमाण-पत्र सौंपा।

 

 

परिणाम आने के बाद समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। जनपद पंचायत परिसर में बधाइयों और शुभकामनाओं का दौर शुरू हो गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उम्मीद जताई कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी। अध्यक्ष पद के निर्वाचित होने के साथ ही अब जनपद पंचायत करंजिया में नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया भी तेज होगी, जिससे प्रशासनिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की संभावना है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *