Dindori news : अपर कलेक्टर ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए केसीसी ऋण वितरण और बैंकिंग योजनाओं की समीक्षा की….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज अपर कलेक्टर जे.पी. यादव की अध्यक्षता में जिला लेवल कमिटी मीटिंग (डीएलसीसी) संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

अपर कलेक्टर जे.पी. यादव ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए केसीसी ऋण वितरण की प्रक्रिया को तेजी से लागू किया जाए, ताकि उन्नत कृषि, आधुनिक उपकरण, खाद और बीज समय पर उपलब्ध हो सकें। उन्होंने ग्रामीण बैंकों की वार्षिक लक्ष्य उपलब्धि और बजट कमी पर चिंता व्यक्त की और एलडीएम को उच्च अधिकारियों को पत्र जारी करने के निर्देश दिए।

बैठक में एनआरएलएम, एनयूएलएम, पीएमईजीपी, एमयूकेवाई, संत रविदास स्वरोजगार योजना, भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना, बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना, टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना और पशुपालन एवं मत्स्य पालन के तहत केसीसी की प्रगति पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर एलडीएम डिंडौरी रवि शंकर, बैंक मैनेजर्स और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *