Dindori News : अनैतिक गतिविधियों के संरक्षण के आरोप पर बजाग टीआई तिग्गा सस्पेंड, शिवलाल मरकाम ने संभाली जिम्मेदारी….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में एसपी वाहनी सिंह ने बजाग थाना प्रभारी अमृत लाल तिग्गा को सस्पेंड कर दिया है। अब बजाग़ थाना की जिम्मेदारी शिवलाल मरकाम को दी गई है। बता दें कि टीआई तिग्गा पर क्षेत्र में अनौतिक गतिविधियों को संरक्षण देने के आरोप लगाए जा रहे थे।

— ये रहा पूरा मामला

दरअसल पिछले सोमवार की रात बजाग मुख्यालय में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद साहू के घर संचालित जुआ फड़ में रंगे हाथों दर्जनों लोगों को पकड़ने के बाद यह कार्रवाई की गई। विशेष टीम ने बिना किसी दबाव के ऑपरेशन 52 को अंजाम दिया, और इस कार्रवाई की जानकारी बजाग पुलिस को भी नहीं थी। सस्पेंड होने के बाद बजाग थाना प्रभारी की जिम्मेदारी शिवलाल मरकाम को सौंपी गई है, जो पहले भी बजाग पुलिस की कमान संभाल चुके हैं।

                — बजाग़ थाना की नए थाना प्रभारी शिवलाल मरकाम

वहीं ऑपरेशन के दौरान मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद साहू सहित तानसिंह (35) ग्राम चुनपथरी, आकाश बघेल (32) ग्राम बजाग, पवन कांत (39) पिता रामभरोस खाण्डे ग्राम पडरिया डोगरी, अवराल अलवी (40) पिता रज्जाक अलवी ग्राम वार्ड 07 बजाग, विक्की कुमार साहू (34) पिता भैयालाल साहू ग्राम बजाग, अजीत कुमार (40) पिता सुशील साहू वार्ड 04 बजाग, कैलाश कुमार (26) पिता  सोहन दास बसंत ग्राम बजाग रैयत, धनेन्द्र गुप्ता (29) पिता गणेश प्रसाद गुप्ता ग्राम लोरमी, प्रियादास कुर्रे (38) पिता दउवा राम कुर्रे ग्राम सिमरिया, मनहरन साहू (38) पिता अवधराम साहू ग्राम सरईसेन, लाल बहादुर (22) पिता राजेश कुमार अहिरवार ग्राम बजाग रैयत और सत्यनारायण साहू (40) पिता स्व. रज्जू साहू ग्राम बजाग के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *